पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 17 जून : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने आज एक बयान जारी कर कहा कि आगामी 20 जून को हिसार में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली को एससी समाज में भारी उत्साह है और रैली में समाज की अहम भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि वंचितों की उन्नति और नौकरियों में पारदर्शिता प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्रवाद, भाई- भतीजावाद तथा जातिवाद से ऊपर उठकर सरकार गरीबों के कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित वर्गों के लोगों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक सुधार स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कुशल सोच के चलते प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की नीति के चलते युवाओं का विश्वास सरकार पर मजबूत हुआ है।
Leave a Reply