पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 23 अगस्त : हरियाणा में अगस्त माह में मानसून लगातार सक्रिय है। हर दिन किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। कैथल, करनाल, पानीपत, जींद और कुरुक्षेत्र में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। नेशनल हाईवे 44 जीटी रोड पर एक फीट तक पानी भर गया है। पानीपत में खड़ी कारों पर दीवार गिर गई। इसमें कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हरियाणा में अगस्त माह में 33 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद बारिश जारी रहेगी। हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश हो सकती है। 26 अगस्त के बाद उत्तरी जिलों में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 28 अगस्त तक प्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हिसार और कुरुक्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश पूरे जिले में नहीं बल्कि कुछ हिस्सों में हुई है।
हरियाणा में मानसून की अभी विदाई होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 28 अगस्त तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। 22 और 23 अगस्त तक दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन 24 से फिर पारे में गिरावट देखी जाएगी। यह गिरावट 2 से 3 डिग्री तक होने की आंशका हैं। अगस्त लास्ट तक दिन का पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मानसून सीजन में सबसे कम धान का कटोरा कहे जाने वाले इलाके कैथल और करनाल में सामान्य से आधी बारिश हुई है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी या ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। फसल की अच्छी ग्रोथ के लिए बारिश बहुत जरूरी है। कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हो पाई है। जबकि बाजरा के इलाके दक्षिण हरियाणा में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। यहां महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है।
ReplyForwardAdd reaction |
Leave a Reply