पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, २३ अगस्त : हरियाणा में १ अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा और हलका नलवा में रणबीर गंगवा जीत की हैट्रिक लगाएंगे। यह बात आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप गंगवा ने एक बयान जारी कर कही। बयान में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जताते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर पूरे पिछड़े समाज का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा विधानसभा चुनाव भी नायब सैनी के चेहरे पर लडऩे का निर्णय लेने से पूरे पिछड़ा समाज मे उत्साह और उमंग की लहर है। उन्होंने कहा कि आज पूरा पिछड़ा समाज भाजपा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पिछड़ा समाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने पिछड़ा वर्ग के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका समाज को काफी लाभ मिलेगा।
Leave a Reply