अग्रोहा धाम में दर्शन व पूजा पाठ करने से हर मनोकामना पूरी होती है- बजरंग गर्ग
अग्रोहा धाम में जनता के सहयोग से करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कार्य व सुंदरीकरण हो रहा है- बजरंग गर्ग
अग्रोहा धाम में अप्पू घर व अनेकों झांकियों का विस्तार किया जा रहा है- बजरंग गर्ग
हिसार- अग्रोहा धाम में पूर्णिमा के पावन पर्व पर छप्पन भोग, भव्य भजन समारोह, भंडारा व वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के सानिध्य में हुई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है। देश-विदेश से वैश्य समाज के लोग परिवार सहित अपनी जन्म भूमि महाराजा अग्रसेन जी की धर्मनगरी में दर्शन करने के लिए आते हैं। आज का छप्पन भोग नेपाल काठमांडू के प्रमुख समाजसेवी के. के. अग्रवाल व विष्णु माधव गढ़िया के परिवार द्वारा लगाया गया है। अग्रोहा धाम के साथ जनता की आस्था जुडी हुई है। अग्रोहा धाम में दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। अग्रोहा धाम में लोग बच्चे के रिश्ते करने के साथ-साथ विवाह शादी भी अग्रोहा धाम में करने के लिए आते है। अग्रोहा धाम 30 एकड़ में विशाल रूप से बना हुआ है जिसमें 280 कमरे 6 होल और हर प्रकार की सुविधा धाम ट्रस्ट की तरफ से की हुई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में जनता के सहयोग से करोड़ों रुपए की लागत से 2 भव्य महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर म्यूजियम, ऑडिटोरियम, बैंक्विट हाल व भोजनालय कक्ष बन रहा है और सभी देवी-देवताओं के मंदिर के सुंदरीकरण का काम लगातार चल रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में अप्पू घर, अनेकों प्रकार की झांकियों का विस्तार भी किया जा रहा है और अनेकों विकास कार्य धाम में चल रहे हैं। बजरंग गर्ग ने नेपाल से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भजन सम्राट मोहन तनेजा की टीम द्वारा भजनों से भक्तों का मनमोह लिया।इस अवसर पर रमेश बंसल दिल्ली, राम प्रकाश अग्रवाल राजस्थान, सुभाष जैन पंजाब, भीम गर्ग उत्तर प्रदेश, श्याम सुंदर गोयल हिमाचल, लखन अग्रवाल मध्य प्रदेश, प्रेम गुप्ता उत्तराखंड,महेश अग्रवाल मथुरा,अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय महासचिव चूड़ियां राम गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला प्रधान एनके गोयल, राष्ट्रीय युवा संयोजक अनंत अग्रवाल, निर्माण समिति के संयोजक ऋषिराज गर्ग, युवा प्रधान अनिल सिंगला मंगाली वाला, भट्टू प्रधान ब्रह्मानंद गोयल, हरियाणा जैन समाज प्रधान घीसाराम जैन, रामलीला कमेटी पूर्व प्रधान सज्जन गुप्त,डॉ कमल किरोडिया वाला, हेमंत मेहता सिरसा,आशीष सिंगल,निरंजन गोयल, राजेंद्र बंसल, महेश अग्रवाल मथुरा, अजय सिंगला, बजरंग असरांवा, रमेश बंसल आदि प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में मौजूद थे।
फोटो बाबत- अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए।
अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग नेपाल के प्रमुख समाजसेवी के विष्णु माधव गढ़िया को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित करते हुए।
Leave a Reply