प्रमोद शर्मा बने पांचवीं बार प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान

Home » प्रमोद शर्मा बने पांचवीं बार प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान

हिसार। प्रमोद शर्मा कनौह को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ उकलाना खंड का लगातार 5वीं बार प्रधान चुना गया है। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उकलाना मंडी में आयोजित उकलाना खंड के प्राथमिक शिक्षकों की एक सभा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ आरपीएसएस के बैनर तले हुई। अध्यक्षता कमलादेवी ने की। सभा में प्रमोद शर्मा के कुशल एवं समर्पित कार्यकाल को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान पद की फिर से जिम्मेवारी सौंपी गई। साथ ही नई कार्यकारिणी में सुभाष पातड़ को उपप्रधान, धर्मसिंह सेलवाल को सचिव, मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अतुल शर्मा को संगठन सचिव एवं इंद्रावती को आॅडिटर चुना गया।
इस अवसर पर जिला प्रधान जयभगवान बडाला, महासचिव सुनील बास, हिसार द्वितीय प्रधान राजकुमार सैनी, बरवाला खंड प्रधान विवेक शर्मा बतौर पर्यवेक्षक के अलावा स्कूलों से टीचर्स उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.