पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 17 जून : अखिल विश्व गायत्री परिवार पश्चिमी उत्तर जोन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कैमरी रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ एवं संस्कारशाला में गायत्री जयंती वं गंगा दशहरा व परमपूज्य गुरुदेव के महापरायण दिवस के उपलक्ष्य में पांच कुुंडीय गायत्री महायज्ञ गायत्री महामंत्र का जाप किया गया गया। स्थानीय आश्रम में हरिद्वार के परिव्राजक आर.सी. मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ पांच कुंडीय महायज्ञ करवाया व उपस्थित श्रद्धालुओं को महायज्ञ से होने वाले लाभों से अवगत करवाते हुए कहा कि यज्ञ का आध्यात्मिक महत्व तो है ही, वहीं यह हमारे वातावरण को भी निर्मल व स्वच्छ बनाता है। हवन यज्ञ से हमारे देवता अत्यंत शीघ्र प्रसन्न होकर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इसके अलावा डॉ रेखा पंवार व मुख्य ट्रस्टी डॉ महिपाल मुंजाल ने गायत्री जयंती व गंगा दशहरा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर परिवजक आर.सी. मिश्रा, मुख्य ट्रस्टी डॉ. महिपाल मुंजाल,डॉ रेखा पंवार के अलावा उपस्थित श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में पूर्ण आहुति दी। इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, कैलाश गर्ग, सुदर्शन बंसल, डॉ. यशपाल मुंजाल, दिनेश बंसल, सुनील कटारिया, विजय सारस्वत, अनिल शर्मा, दर्शन रहेजा एडवोकेट, जे.पी. शर्मा एडवोकेट, राजकुमार अग्रवाल, भोलानाथ अरोड़ा, शंकर बंसल, डॉ. अनिल मित्तल, पवन शर्मा, अशोक जैन, मनोज शर्मा, दर्शना बंसल, कांता महता, उषा देवी, डॉ. गौरव मुंजाल, त्रिलोक कटारिया, राजेन्द्र भाटिया, डॉ सीपी कौशिक, प्रवीण वर्मा, सुभाष चन्द्र बरवाला, दिनेश पिलानिया, इंद्र जीत अरोड़ा, गणेश कत्याल, अजय, सजंय शर्मा, संजय सोनी एडवोकेट, धर्मबीर चहल आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply