अनेक सरपंचों व गणमान्य व्यक्तियों ने किया रणजीत सिंह समर्थन, इंदिरा देवी ने जताया आभार, सुख-दुख में साथ रहने की कही बात

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 मई :  जिले के अनेक गांवों के सरपंचों व पंचायत समिति सदस्यों ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह के समर्थन का ऐलान किया है। भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह की धर्मपत्नी इंदिरा देवी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने समर्थन देने वाले सरपंचों व पंचायत समिति सदस्यों का आभार जताया और कहा कि हिसारवासी हमारे परिवार के सदस्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के आशीर्वाद से चुनाव में जीत के बाद वे हिसारवासियों के सुख-दुख में सदैव साथ रहेंगे। भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इनमें मुख्य रूप से ठसका सरपंच अजमेर सिंह, दुर्जनपुर सरपंच सीताराम, मीरपुर सरंपच रोहतास, नंगथला सरपंच प्रतिनिधि जगदीश, पंचायत समिति सदस्य संदीप, कुलदीप जांगड़ा अग्रोहा, आमिर कालीरमन व नरेंद्र चिकनवास सहित अन्य भी शामिल रहे। इस अवसर पर पार्टी नेता नरेश नैन एवं अन्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.