पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 8 जुलाई :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशोक कनौजिया को नारनौंद विधानसभा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कम्बोज ने जीन्द में प्रदेश स्तरीय बैठक में की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामन्त्री फनिन्द्र नाथ शर्मा सहित सभी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी नेता अशोक कनौजिया ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कम्बोज सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। अपनी नियुक्ति पर कनौजिया ने कहा कि वह नारनौंद विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर पिछड़ा वर्ग के लोगों को भाजपा से जोडऩे का काम करेंगे। कनौजिया ने कहा कि पिछडा वर्ग के लोग भाजपा से जुड़कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते है कनौजिया ने कहा कि वे जनता व पार्टी के बीचकड़ी बनने का कार्य करेंगे। कनौजिया ने कहा कि वर्तमान में देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी पिछड़ा वर्ग से सम्बन्ध रखते है जोकि पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.