पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 जुलाई : डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने आज पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछड़े वर्ग की जो पुरानी मांगे थीं, विशेष रूप से क्रीमीलेयर को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख करने की, उसको पूरा किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यावाद करता हूं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में सबसे ज्यादा अन्याय पिछड़े वर्ग के साथ हुआ। पिछड़ा वर्ग मेहनतकश वर्ग है। इनके पास न तो ज्यादा पैसा होता और न ही सिफारिश, लेकिन उस समय में नौकरी रुपये और सिफारिश से ही मिलती थी। ऐसे में जब भी कोई भी परिणाम आता था। उसमें बैकलॉग छोड़ दिया जाता था। इस बैकलॉग को भाजपा सरकार भरने का काम कर रही है। एचकेआरएन में भी 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को भाजपा द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। इसके चलते कांग्रेस जनता में विश्वास खो रही है। जो पार्टी 50 साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रही आज वह लोकसभा चुनाव में तीन अंकों तक भी नहीं पहुंच पाई। हरियाणा में कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। भाजपा को कांग्रेस से डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के नेता ही एक-दूसरे को निपटाने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने पिछले दस साल में जो पारदर्शिता के साथ काम किया है, उनकों लेकर हमारे नेता जनता की बीच में जाएंगे। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में चुनाव की संभावना है और उनमें नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई वर्चस्व नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से महापुरुषों को याद करते हुए उनकी जयंती मनाने का काम किया गया है। अभी दक्ष जयंती पर भी नलवा हलका में भी राज्यस्तरीय कार्यक्रम हुआ है। इस उन्होंने सीएम के समक्ष जो भी नलवा हलके की मांगे रखीं उनको पूरा करने का काम सीएम ने किया है। पानी की समस्या पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जो पानी हमारे पास उपलब्ध हो उसका समान रूप से वितरण किया जा रहा है। पानी की और जरूरत है, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply