राजस्थान से अपने गांव अग्रोहा में पहुंचकर कृष्णा पूनिया ने जयप्रकाश के समर्थन में मांगे वोट
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने उकलाना हलके के गांवों का दौरा किया। जयप्रकाश ने अपने चुनावी दौरे की शुरुआत गांव सिवानी बोलान से की। इसके बाद साबरवास, मीरपुर, अग्रोहा, लांधड़ी, नंगथला सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा-जजपा पार्टी छोड़कर अनेक लोग कांग्रेस में शामिल हुए सभी को जयप्रकाश ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाया और उन्होंने पार्टी में पूरे मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। साबरवास, मीरपुर, अग्रोहा लांधड़ी, नंगथला सहित अनेक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा के शासन में संविधान और प्रजातंत्र खतरे में है। अग्रोहा ने देश को अनेक खिलाड़ी दिए हैं। भाजपा सरकार ने सुविधा के नाम पर कुछ नहीं किया। देश के लिए पदक लाने वाली महिला खिलाडिय़ों के साथ भाजपा सरकार बहुत दुव्र्यवहार किया है उन्हें तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताडि़त किया। इस मौके पर ओलिंपियाड खिलाड़ी व अग्रोहा की बेटी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनिया ने जयप्रकाश के समर्थन में गांववासियों से वोट की अपील करते हुए भारी मतों से जीताने को कहा। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान से विशेष रूप से अपने गांव अग्रोहा आई हैं और जयप्रकाश के लिए एक बेटी एक बहन आप से वोट की अपील करती है। इसके बाद जयप्रकाश ने गांव लांधड़ी व नंगथला में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी तरह के परेशानी वाले पोर्टल बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को मिलने वाला फ्री राशन भाजपा सरकार बंद करने के प्रयास में है किंतु कांग्रेस की सरकार आने पर पांच किलो बाजरे की बजाए 10 किलो प्रति व्यक्ति गेहूं दिया जाएगा। चुनावी जनसभाओं में पूर्व विधायक व हिसार लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश सेलवाल, आत्माराम सरपंच अग्रोहा, लांधड़ी के सरपंच राजेश कुमार, पूर्व सरपंच विजय पूनिया, संजय जोहर, हनुमान जोहर, महाबीर चहल, अजय जोहर, बलजीत सिवाच, नंगथला से पूर्व सरपंच देवीलाल गोदारा, रामस्वरूप पंवार, कामरेड जोगीराम, सोमबीर लांबा, डॉक्टर वीरचंद, भजनलाल स्वामी, सरदार अजीत सिंह, सरदार हरदयाल सिंह, गोपाल, रामफल, राजू सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply