कांग्रेस हमेशा एकजुट थी और हमेशा एकजुट रहेगी : वीरेंद्र सिंह

Home » कांग्रेस हमेशा एकजुट थी और हमेशा एकजुट रहेगी : वीरेंद्र सिंह
कांग्रेस हमेशा एकजुट थी और हमेशा एकजुट रहेगी : वीरेंद्र सिंह

उचाना में जयप्रकाश के समर्थन में लोगों से की वोट की अपील, कहा- हम तन-मन-धन से जयप्रकाश के साथ

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 16 मई : कांग्रेस पार्टी में किसी तरह का कोई बिखराव नहीं है। कांग्रेस हमेशा एकजुट थी और आगे भी हमेशा एकजुट ही रहेगी। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने उचाना कार्यालय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। पूर्व केंदीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जयप्रकाश पर जो विश्वास जताकर हिसार लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है हम पूरे तन-मन-धन से उनका सहयोग करेंगे और उन्हें हिसार से भारी मतों से विजय बनाकर संसद में भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सोच कभी भी भाजपा पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती थी इसका प्रमाण बृजेंद्र सिंह का भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी किसान-कमेरे और गरीब की पार्टी नहीं है ये केवल पूंजीपतियों के साथ है। उन्होंने कहा जब कुछ लोग भाजपा में जा रहे हैं वहीं बृजेंद्र सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन केवल विचारधारा के लिए थामा है। उन्होंने कहा कि हवा तो आणी जाणी होवे है आज किसी की और कल किसी की लेकिन हम किसान-कमेरे की विचारधारा की लड़ाई के साथ हैं और हमेशा उनके साथ रहेंगे। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता यहां सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही और सभी ने हाथ उठाकर जयप्रकाश को विजय बनाने के जोर-शोर से नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.