पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 7 मई : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है और मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े अहम निर्णय लिए हैं। चुनाव में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत हों, इसके लिए आयोग द्वारा स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरुआत की है। मतदाता ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर स्वयं के लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे भारत की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐप पर उम्मीदवार का नाम, पिता/पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा/लोकसभा की जानकारी मेन डिस्प्ले में दिखाई देती है। इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा नामांकन के दौरान दिया गया हलफनामा इस ऐप में अपलोड किया जाता है। मतदाता सीधे उम्मीदवार के हलफनामे में दी गई जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा ऐप पर चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकार नामांकन, निरस्त हुए नामांकन और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी देखी जा सकती है।
Leave a Reply