पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 23 अगस्त : सैक्टर 15ए स्थित सैंट सोफिया स्कूल में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म की खुशी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्सव की शुरुआत में कक्षा नर्सरी से यू.के.जी. तक के बच्चों ने कृष्ण लीला, भजन और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में एक भव्य झाँकी सजाई गई, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली और उनके बाल्यकाल की झलकियाँ दर्शायी गई और भगवान श्रीकृष्ण जी को 56 भोग भी अर्पित किया गया। इन झाँकियों में से बेस्ट राधा रानी का खिताब ‘मिस समायराÓ ‘रिद्धिÓ और ‘वानयाÓ ने हासिल किया। बेस्ट कृष्णा का खिताब ‘कनिष, ‘अभिमन्युÓ और ‘माहिरÓ ने हासिल किया। साथ ही कक्षा पहली और दूसरी के छात्र व छात्राओं के लिए श्री कृष्ण जी के किस्से सुनाने की प्रतियोगिता रखी गई। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में श्री कृष्ण जी के विभिन्न रुपों से अवगत अवगत करवाया। जिसमें कक्षा पहली से ‘देवांशीÓ, ‘कुशाग्रÓ, ‘भूविकाÓ, ‘सरताजÓ, ‘अर्णवÓ, दिवेक व कक्षा दूसरी से कायरा, देव मित्तल, औजस, सत्या, भव्या मित्तल विजयी रहे। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या ने सभी को जन्माष्टमी की शुुभकामनाएँ दी और बच्चों की मेहनत की सराहना की।

Leave a Reply