जनकल्याण और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने का रहेगा लक्ष्य : डा. विनोद स्वामी
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 8 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बीरबल स्वामी ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने डा. विनोद स्वामी की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डा. स्वामी को हिसार जिला के ओबीसी मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इससे भी पहले भी प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष का दायित्व उन्हें सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था, इसके अलावा वे फतेहाबाद जिला के जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। उसी की बदौलत संगठन द्वारा उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा. विनोद स्वामी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, प्रदेश प्रदेश संगठन फणीन्द्र नाथ, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया का आभार जताया है। डा. विनोद स्वामी ने कहा कि वे निरंतर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। संगठन में दिए गए दायित्व का निष्ठा से निर्वहन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभांवित करवाने में सहयोग कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि क्रीमिलेयर की आय सीमा को छह से बढ़ाकर आठ लाख करना नायब सरकार का पिछड़ा वर्ग को नायब तोहफा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी श्रेणी की रिक्त सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 से 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है।

Leave a Reply