पाठकपक्ष न्यूज, हिसार, 3 जुलाई : स्थानीय मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में लगे पंजाबी भाषा सीखलाई कैम्प में दो दर्जन से अधिक बच्चों ने पंजाबी भाषा सीखी। कैम्प के समापन पर छात्रों ने पौधे लगाए। कैम्प में बच्चों को पंजाबी टीचर गौरव कुमार और मैडम परमजीत कौर ने पंजाबी भाषा सिखाई। इस अवसर पर बच्चों को बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख स्टडी सर्कल संस्था की और से पंजाबी वर्णमाला लिखी तक्खी और अन्य उपहार दिए गए। कैम्प में इंदरप्रीत कौर ने सेवा की। कैम्प में भाग लेने वालों में भानु प्रकाश सिंह, तनवीर, हरमन सिंह, सेहजप्रीत कौर, जसमेर सिंह, लावन्या, सुमन, सीमा आदि थे।
पंजाबी भाषा सीखलाई कैम्प सम्पन

Leave a Reply