बदहाल सीवर व्यवस्था को लेकर मिल गेट व भारत नगर में विरोध प्रदर्शन 

जो सरकार बंद सीवर को नहीं खुलवा सकती, उस सरकार से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है : भूपेन्द्र गंगवा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 25 जून :  बरवाला विधानसभा क्षेत्र मिल गेट एरिया कैप्टन आरसी हाई स्कूल से लेकर ईश्वर सिंह पुत्र दिलीप सिंह मोर वाली गली व मिर्जापुर रोड का सीवर ओवरफ्लो है नलका चौक से लेकर माता मंदिर वाली गली 30 फुट रोड की सारी गलियां गंदे पानी से लबालब भरी हुई है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में बहुत से तकलीफ हो रही है और वहां के लोगों को बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। मिर्जापुर रोड व इसके आसपास के क्षेत्र में कई माह से सीवर लाइन बंद होने के कारण आज बरवाला से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे भूपेंद्र गंगवा की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। भूपेंद्र गंगवा ने कहा कि जो सरकार बंद सीवर को नहीं खुलवा सकती, उस सरकार से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एरिया की बदहाल सीवर व्यवस्था के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। भूपेन्द्र गंगवा ने कहा कि उधर माता मंदिर वाली गली में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां की गलियां सीवर के गंदे पानी से लबालब भरी हुई  हैं, जिस कारण से लोगों का घरों से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है। दो-तीन पहले एरिया के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से भी मिले थे। मगर इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई हैं। इस अवसर पर सज्जन कुमार वर्मा, दिलीप कुमार, राधेश्याम, मुकेश यादव, रामवीर गोयल, विनोद कुमार, रोहतास कुमार आदि व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.