पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 11 अगस्त :  हिसार के बरवाला के कुम्भ खेड़ा गांव में ग्राम पंचायत की फिरनी की पुरानी ईंट चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कुम्भ खेड़ा के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार निवासी कुम्भ खेड़ा ने बताया कि कुम्भ खेडा का सरपंच हूं। बोबुआ से कुम्भ खेड़ा व कुम्भ-खेड़ा से बनभौरी तक रोड़ बन रहा है और हमारे गांव की फिरनी के पास रोड़ करीब 14-15 साल पहले बना हुआ था और रास्ता बेकार हो चुका था और उस रास्ते को बनाने का कार्य मार्किट कमेटी बरवाला करवा रही थी और उस रास्ते का टेंडर किसी ठेकेदार को दिया हुआ था। ठेकेदार ने रोड़ को समतल बनाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ फिरनी की करीब 3 हजार पुरानी टूटी-फूटी ईंट उखाड़ कर रोड़ की तरफ रखी हुई थी। ग्राम पंचायत की पुरानी टूटी-फूटी ईंटें थी। जिसको कुछ दिन पहले किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। जिसकी जानकारी मुझे लगी। मैंने आस पास व पडोस में तथा रोड बनाने वालों से पूछा, लेकिन अज्ञात चोरों का कोई पता नहीं चला और ना ही ईंट का कोई पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.