मलिक औटोस होंडा ने नॉर्थ रीजन में प्रथम स्थान पर रहकर सिल्वर केटेगरी अवॉर्ड जीता 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 26 जुलाई : मलिक औटोस होंडा ने साल 2023-24 में सेल्स, सर्विस, कस्टमर सैटिस्फैक्शन व कंपनी द्वारा बनाए गए अन्य सभी मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ रीजन में प्रथम स्थान हासिल करते हुए सिल्वर केटेगरी अवॉर्ड हासिल किया। हर साल होंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपने सभी डीलर्स को ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं के विभिन्न मानकों द्वारा परखा जाता है। फिर हर ज़ोन में टॉप डीलर्स को सम्मानित किया जाता है। इस उपलब्धि पर मलिक औटोस होंडा के प्रबंध निदेशक श्री अक्षय मलिक ने बताया की मलिक औटोस होंडा की शुरुआत अकतूबर 2019 में हुई थी। इतने कम समय में मलिक औटोस होंडा द्वारा लगभग हर सालअवॉर्ड हासिल करना अपने आप में एक उपलब्धि है। इस मौके पर उन्होंनेअपने सभी स्टाफ मेम्बर्स को बधाई दी और सभी ग्राहकों का धन्यवाद किया जिन की वजह से मलिक औटोस होंडा ने ये अवॉर्ड हासिल किया। इस मौके पर होंडा टू व्हीलर कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर श्री रमन कुमार  और एरिया सर्विस मैनेजर श्री विक्रम सिंह भी मौजूद थे। मलिक औटोस होंडा आज हिसार के साथ साथ हांसी, बरवाला व आदमपुर में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस तरह के अवॉर्ड उन्हे अपने ग्राहकों को और भी बेहतरीन सेवाएँ देने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.