रजिस्ट्री करवाने में आज भी काफी दिक्कतें  भष्टाचार का है बोलबाला : प्रदीप नेहरा 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1३ जून : समाज सेवी प्रदीप नेहरा ने आज कुछ पीडि़त व्यक्तिओं को साथ लेकर की प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि जमीन या प्लाट की रजिस्ट्री करवाने में लोगों को काफ़ी दिक्कत आ रही है। कुछ केसों में तो कई लोग अपनी पुश्तेनी जमीन को भी अपने नाम नहीं करवा पर रहे हैं और सरकारी दफ्तरों और निगम के चक्कर लगाने पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम ने कई जगह कृषि भूमि को कृषि प्लाट में बदल दिया है। इस कारण रजिस्ट्री करवाने में मुश्किल आ रही है। उन्होंने कृषि भूमि की अलग से आईडी बनाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगया कि निगम द्वारा जल्दी से एनडीसी जारी नहीं की जाती जोकि एक भ्रष्टाचार का मुख्य कारण बनता है। इस अवसर पर पीडि़त कुलदीप शर्मा ने रजिस्ट्री ना होने की अपनी आप बीती सुनाई। प्रदीप नेहरा ने कहा कि जल्दी ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल का ज्ञापन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.