शहीद भगत सिंह समिति ने मनाया 25वां कारिगल विजय दिवस

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 26 जुलाई : शहीद भगत सिंह संगठन समिति के प्रधान सरदार कृष्ण इलावादी की अध्यक्षता में 25वां कारगिल विजय दिवस शहीद स्मारक पर फौजी उमेद सिंह व किशोरी नागपाल की अगुवाई में धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि रामस्वरूप खट्टर मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित किए। प्रधान सरदार इलावादी ने कहा कि आज कारगिल भूमि को दुश्मनों से आजाद हुए 25 वर्ष हो गए। इस लड़ाई में हमारे 600 के करीब फौजी शहीद हो गए तब जाकर हमें यह कारगिल की भूमि वापिस मिली। किशोरी नागपाल ने कहा अगर यह फौजी सीमा पर तैनात न हो तो हम ना सुख की नींद सो सकते है, ना काम कर सकते और ना ही हमारे बच्चे सुरक्षित रह सकते थे। फौजी उमेद सिंह ने कहा कि आज भी हर महीने हमारे फौजी अपने देश पर लगातार कुर्बान हो रहे है जबकि हमारे पास फौज व अस्त्र शस्त्र भारी मात्रा में मौजूद है।  सरकार आतंकवादियों का डट कर मुकाबला कर रही है। प्रधान सरदार इलावादी ने सरकार से मांग की कि पार्टियां उसी को टिकट दे जिनका एक बेटा या बेटी फौज में भर्ती हो ताकि उनकों फौजियों के दर्द का पता चल सके। कंवल किशोर शास्त्री ने कहा कि हर भारतीय को इन शहीदों का ऋणी होना चाहिए और हर भारतीय को इन शहीदों का जन्म दिन तथा शहादत दिवस मनाना चाहिए और इन शहीदों की जीवनी बच्चों के पाठ्यम में शामिल होनी चाहिए ताकि बच्चे इनसे प्रेरणा ले सके और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा हो। इस अवसर पर महिला प्रधान शमां मल्होत्रा, अशोक कुमार फौजी, भूपेन्द्र यादव फौजी, सीता राम फौजी, फतेह सिंह गुर्जर, रामस्वरूप खट्टर, डॉ. मुन्ना अरोड़ा, हमेश खुराना, नरेन्द्र शर्मा, अजय भारद्वाज, जयभगवान गर्ग, तारा चन्द खुराना, सन्नी नायक, कर्मवीर पु_ी, चन्दन अरोड़ा, जस्सी मक्कड़ आदि शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.