पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 20 जून : श्रीशिव सेवक मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ बाबा का 13वां विशाल भंडारा पंथा चौक, श्रीनगर जम्मू कश्मीर में लगाने के लिए आज प्रात: पंजाबी भवन, सेक्टर 14 से खाद्य सामग्री से भरे दो ट्रकों को रवाना किया। इससे पहले पं. नरेन्द्र भारद्वाज द्वारा पूजा-अर्चना करवाई गई। पूजन के बाद बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच मंडल के सरपरस्त व वयोवृद्ध समाजसेवी रामबख्श असीजा व डॉ. महिपाल मुंजाल ने झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया व शिवभक्तों को अपनी शुभकामनाएं दीं। भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंडल के प्रधान यश नागपाल ने उपस्थित शिवभक्तों का स्वागत किया।
मंडल के सेवादार जगदीश रहेजा ने बताया कि श्रीशिव सेवक मंडल द्वारा हर वर्ष अमरनाथ यात्रियों के लिए 24 घंटे खाने-पीने, रहने व चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। मंडल द्वारा हिसार वासियों की ओर से लगने वाला यह भंडारा पंथा चौक, श्रीनगर जम्मू कश्मीर में लगाया जाएगा जो कि 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगा जिसके माध्यम से अमरनाथ यात्रियों को हर समय भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जगदीश रहेजा ने बताया कि भंडारे में प्रतिदिन लगभग दो से तीन हजार यात्रियों के आने की संभावना रहती है। राशन सामग्री से भरे और ट्रक भी जल्द ही जम्मू कश्मीर भेजे जाएंगे। लगभग 20 सेवादार ट्रकों के साथ भंडारे में सेवा करने के लिए रवाना हुए। ट्रकों की रवानगी के अवसर पर मंडल से जुड़े समाजसेवी विजय गावडिय़ा, रवि भुटानी, गगन मल्हौत्रा (बॉबी), राजकुमार बजाज, डी.के.मित्तल, रमेश भल्ला, महेन्द्र पाल, शालू नागपाल, प्रवीन वर्मा, दिनेश मेहता, हैप्पी कालड़ा, राजेन्द्र ढींगड़ा, संदीप थरेजा, सतीश असीजा, हैप्पी मेहता, अमित चावला आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply