पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 25 अगस्त : आज हिसार विधान सभा क्षेत्र के अर्बन मंडल के अध्यक्ष सुशील बुडाकिया ने कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व जिला अध्यक्ष अशोक सैनी से विचार -विमर्श कर अर्बन मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। विदित रहे कि संजय सैनी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है, वे पहले भी इसी पद पर रह चुके हैं। वे बहुत ही मेहनती व ऊर्जावान कार्यकर्ता है। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री आशीष जोशी व विधानसभा संयोजक राम चन्दर गुप्ता का धन्यवाद व्यक्त किया है। संजय सैनी ने कहा कि वे पार्टी का कार्य पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ करते हुए पार्टी संगठन को औऱ अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। सुशील बधवा पहले से ही महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। संगठन की संवैधानिक व्यवस्था में मंडल स्तर पर दो महामंत्रियों नियुक्ति का प्रावधान है।
Leave a Reply