पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, (देवेंद्र उप्पल): भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी ने बताया कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है। हमारे साथ समान विचारधारा के लोग जुड़े हैं। हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास की सोच लेकर चलती है। रतन सिंह सैनी ने पत्रकार वार्ता में पूछे गए एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम है। भारतीय जनता पार्टी ने अकेले अपने बलबूते पर 240 सीटें जीती हैं। भाजपा सरकार गठबंधन के साथ 293 सीटें हासिल कर बहुमत प्राप्त कर चुकी है। 10 अन्य सांसदों को मिलाकर भाजपा का आंकड़ा 300 पार कर गया है। अब सरकार को कोई एजेंड़ा लागू करने या कोई किसी भी तरह का बिल पास करने में कोई दिक्कत आने वाली नहीं है। कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब हरियाणा मेंं गैर कांग्रेसी सरकार केंद्र में आई है तो हरियाणा ने भी उसी चीज को दोहराया है। 1977, 1991, 1996, 2014, 2019 में भी ऐसा ही हुआ था केंद्र में जो सरकार थी हरियाणा में भी उसी को दोहराया गया। अबकी बार भी वही सीन बनने जा रहा है। केंद्र में भाजपा सरकार ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है और हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी इसमें कोई संदेह नहीं है।
अध्योध्या की सीट हारने के सवाल पर उन्होंने बताया कि अयोध्या में भाजपा कैंडिडेट लल्लू सिंह की संविधान की बात को विपक्ष ने तरोड़-मरोड़कर पेश किया। झूठ का सहारा लेकर संविधान तोडऩे की बात कहकर लोगों को भ्रम में डाला। मोदी जी भारतीय संविधान का आदर करते हैं। अयोध्या का राममंदिर केवल अयोध्या के लिए पूरे देश के लिए है। बाकी जो हार मिली है उस की समीक्षा की जाएगी की कहां चूक हुई है। जो भी खामियां लोकल स्तर पर रहीं उन पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ दिक्कतें थी उनको विधानसभा चुनाव से पहले ठीक कर लिया जाएगा।

Leave a Reply