मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की हर परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील

पाठकपक्ष न्यूज

चंडीगढ़, 13 जुलाई : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल में 75वें वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान ‘सेलिब्रेट नेचर, सेलिब्रेट लाइफÓ के स्लोगन के साथ वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि आज 20 हज़ार साथियों ने मिलकर एक-एक पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘वन मित्र परियोजनाÓ की भी शुरुआत की घोषणा की। इस परियोजना के तहत, वन मित्र को पौधा लगाने और उसके संरक्षण के लिए प्रति पौधा 20 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि आज से हर जिले में 5 से 100 एकड़ में ऑक्सीवन लगाने की योजना की भी शुरुआत की जा रही है। प्रधानमंत्री जी की अनूठी मुहीम ‘एक पेड़ माँ के नामÓ की शुरुआत 5 जून को हुई थी, जिसे मुख्यमंत्री ने आज हरियाणा में भी लागू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत लगाए गए हर पेड़ के संरक्षण के लिए वन मित्र को 10 रुपए की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की, ताकि हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सके।

1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

हमारी सरकार ने 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हमारी सरकार ने रखा है। अक्टूबर 2014 से अब तक लगभग 18 करोड़ पौधे लगाने का काम सभी संस्थाओं, नागरिकों, वन विभाग व हमारी सरकार द्वारा किया गया है। वन विभाग द्वारा भी पौधारोपण की जियो टैगिंग और ड्रोन द्वारा नियमित मैपिंग का भी प्रावधान किया है। मोरनी में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑक्सी वन स्थापित किया गया है। मुरथल, सोनीपत, सढोरा, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, फरीदाबाद में नगर वन विकसित किए जा रहे है। राज्य में 2500 ग्राम वन समितियां कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.