हिमपुत्री रीना भट्टी का अभिनंदन

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 25 जून :  बैंक कॉलोनी वैलफेयर सोसाइटी ने हिमपुत्री रीना भट्टी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद प्रीतम सैनी व अमित ग्रोवर रहे। सोसाइटी के सचिव महेंद्र गोदारा, चिराग सरदाना, दिनेश सोनी, आर. के. सिंगला ने आए हुए अतिथियों व हिम पुत्री रीना भट्टी का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। कालोनी वासी समाजसेवी सुरेन्द्र छिंदा ने रीना भट्टी को लायंस क्लब की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर गीत प्रस्तुत कर बेटियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य आयोजक डॉ. रमेश सरदाना ने सभी का स्वागत करते हुए यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि हिसार की आन, बान और शान हिमपुत्री ग्रेट माउंट एवरेस्ट विजेता रीना भट्टी का सम्मान करके हम स्वयं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। रीना ने हिसार का नाम समूचे विश्व में ऊंचा किया है। इस मौके पर रीना भट्टी के पिता बलवान सिंह के अलावा लवकेश भाटिया,  अनूप सिंह, लीलूराम सैनी, महेंद्र परूथी, महेंद्र बांगा आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.