हिसार में 28 को धूमधाम से मनाएंगे गुरु दक्ष महाराज जयंती समारोह : घोड़ेला

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 15 जुलाई : गुरु दक्ष महाराज प्रजापति जयंती राज्यस्तरीय समारोह 28 जुलाई को अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से प्रजापति समाज से लोग भारी संख्या में शिरकत करेंगे। समारोह की जानकारी देने के लिए कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हर साल यह समारोह मनाया जाता है। इस बार भी समारोह जोर -शोर से मनाया जाएगा। घोड़ेला ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा शामिल होंगे और कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चै. उदयभान अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर हिसार से सांसद जयप्रकाश, रोहतक से सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रो. वीरेंद्र सिंह व अन्य कांग्रेस पार्टी से विधायक व सांसद तथा अन्य पार्टियों से भाग लेंगे। रामनिवास घोड़ेला ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के आयोजन को लेकर चंडीगढ़ से पूरे एक महीने का कार्यक्रम जारी किया गया है। आज करनाल में चल रहे आयोजन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत कर रहे हैं। 25 जुलाई को भी आयोजन है तथा 3 अगस्त को पिछड़ा वर्ग का आयोजन सोनीपत में होगा जिसमें विधायक सुरेंद्र पंवार को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को राज्यस्तरीय गुरु दक्ष महाराज जयंती समारोह को मनाने की जिम्मेवारी पार्टी ने हिसार में उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है। इस आयोजन की तैयारी जोर शोर से की गई है। उन्होंने बताया आयोजन गैर राजनीतिक होगा जिसमें पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान करनाल से डॉ रामकुमार, फतेहाबाद से मुकेश, सिरसा से विशाल प्रजाति, रोहतक से लोकी राम, कैथल से ओम प्रकाश प्रजापति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.