जल दिया जीवन दिया धन-धन वीर जवाहर :- विजेंद्र कपूर

जल दिया जीवन दिया धन-धन वीर जवाहर :- विजेंद्र कपूर

उकलाना मंडी , कांग्रेस सेवा दल कार्यालय हिसार (ब्रांच) उकलाना मंडी में कांग्रेस सेवा दल हिसार के अध्यक्ष विजेंद्र कपूर की सेवा टीम ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया। बता दे की देश की आजादी के मूल प्रतीक जवाहरलाल नेहरू भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध जेल गामी संघर्षील नेता थे जो आजादी प्राप्ति के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने बांधो का निर्माण करवाकर देश को कृषि प्रधान बनाया ,फैक्ट्रियां लगाकर वास्तु निर्माता बनाया, देश को संगठित करके मजबूत भारत का निर्माण किया अपने जन्मदिन को देश के उपवन बच्चों के बाल दिवस रूप में समर्पित किया उपाध्यक्ष शमशेर सिंह ने इस मौके पर बताया कि जवाहरलाल नेहरू को भारतीय बच्चे चाचा नेहरू कहते थे इनके विचार इतने अग्रगामी थे कि उन्हें पता था पंचवर्षीय योजनाओं के बिना भारत विश्व से अग्रणी नहीं हो सकता वास्तव में आज भारत जवाहरलाल नेहरू का ऋणी है
इस मौके पर मौजूद रहे – महासचिव सुनील मदनपुरा, मास्टर मुकेश कुमार, राम कैलाश शर्मा, संतोष ,कमला ,सतीश सरपंच, तरसेम जांगड़ा, कुलदीप शर्मा ,जगबीर कपूर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.