खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है: प्रेम सिंह मलिक

खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है: प्रेम सिंह मलिक

हांसी,14 नवंबर ():खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करनी चाहिए जिससे आगामी प्रयासों में सफलता मिल सके। यह बात गांव बांडाहेडी में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचें थे। उस दौरान ग्रामीणों व खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने कही। मलिक ने इस दौरान 20 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरण व अपनी और से 21 हज़ार रुपए की नकद राशि भेंट कर उनका हौसला अफजाई करने का काम किया।  खेल प्रतियोगिता में कुल 35 टीमों ने भाग लिया। गांव बहु अकबरपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही वहीं दूसरे नंबर पर बांडाहेडी की टीम रही व तीसरे स्थान पर बेलरखा डंडेरी की टीम विजेता रही। मलिक  ने कहा कि खेलों को हार-जीत की भावना के साथ नहीं बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। पढाई के साथ-साथ खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। इससे शारीरिक विकास होता है। खेल के क्षेत्र में भी युवाओं ने कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे की लत से दूर होकर खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि खेल के मैदान में मैडल हासिल कर अपने इलाके व माता पिता का नाम रोशन कर सके। ज्ञात रहे कि प्रेम सिंह मलिक खुद खेल प्रेमी है इसी लिए वह समय समय पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करते रहते हैं। मलिक ने हरियाणा सरकार से भी मांग करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी मैडल जीतकर आते हैं उनका हौसला अफजाई के लिए उनका सम्मान करते हुए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व की हुड्डा सरकार में पदक लाओ पद पाओ की नीति को फिर से लागू किया जाए ताकि खेल के मैदान में खिलाड़ी मैडल जीतकर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रेम सिंह मलिक का फुल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता  युद्वेंद्र मान, सतीश कुमार, कुलदीप कादयान, राकेश उर्फ राका, अमित कादयान, चांदी बेनीवाल सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.