पाठकपक्ष न्यूज
हिसार: दयानन्द महाविद्यालय, हिसार में आज दिसम्बर मास में जन्में महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक बंधुओं के मंगलमयी जीवन तथा सुख- समृद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिसम्बर मास में जन्में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रो. नरेन्द्र कुमार, डॉ. नीरू बाला तथा गैर शिक्षक कर्मचारी श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री सुभाष कुमार, श्री राजकुमार, श्री अनिल शर्मा, श्री जगदीश, श्री सुनील वैद को यजमान की भूमिका के लिए आमंत्रित किया गया। यज्ञ कुण्ड की पवित्र अग्नि, मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति-
रिवाजों का अनुसरण करते हुए समीति की संयोजिका डॉ. मोनिका कक्कड़ ने हवन आरम्भ किया। उपस्थित सदस्यगण डॉ. अरूणा कद, डॉ. रेनू राठी, डॉ. सुरूचि शर्मा, डॉ. शर्मिला गुनपाल, प्रो. शालू रानी, प्रो. सीमा चौधरी, डॉ. चाँदनी, प्रो. रूचिका चहल, नरेश, विवेक, मोहन प्रसाद, विजय ने यज्ञ आहुतियाँ देकर इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने अपने कर्मचारियों को जन्ममाह की बधाई दी और उनके उज्जवल व सुखद भविष्य की कामना की। हवनोपरांत प्राचार्य तथा आर्य समाज समिति द्वारा सम्मान स्वरूप हवन यज्ञ में आमंत्रित सदस्यों को पौधे भेंट किए।
दिसम्बर मास में जन्में दयानंद महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक बंधुओं के मंगलमयी जीवन के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

Leave a Reply