बच्चे देश का भविष्य हैं: संजना सातरोड़सी. आर. पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान, गणित और कला प्रदर्शनी का आयोजन

बच्चे देश का भविष्य हैं: संजना सातरोड़सी. आर. पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान, गणित और कला प्रदर्शनी का आयोजन


पाठकपक्ष न्यूज
हिसार: सी.आर. पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान, गणित और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा चौथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट संजना सातरोड़ उपस्थित हुई। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में दिखाए गए विभिन्न मॉडल्स की सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, लेखक, कलाकार हैं। बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार ही शिक्षा के क्षेत्र में संकाय चुनने चाहिए ताकि वे उसमें बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बच्चे देश का भविष्य एवं नींव हैं यदि यह नींव मजबूत होगी तो देश की तरक्की निश्चित है। प्रधान अजमेर सिंह ढांडा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ – साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए जिससे उनका पूर्ण विकास हो सके। प्रदर्शनी में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के मॉडल
प्रस्तुत किए जिसमें से चंद्रयान- 3 लैंडर और वंश मलिक, नितिन और आदित्य के रोवर की सराहना हुई। इसके अलावा विभिन्न मॉडल्स में ह्यूमन हार्ट, पॉल्यूशन, विन्डमिल, रेन वाटर हारवेस्टिंग, वाटर साइकिल, इलेक्ट्रिक सर्किट, ऐसिड रेन, सोलर व लूनर ऐकलिप्स डे एंड नाइट पार्टस आफ प्लांट्स, कच्चा एवं पक्का हाउस सोलर सिस्टम आदि थे। गणित के पाइथागोरस थियोरम, विभिन्न आकृतियां व उनके फॉर्मूले, ट्रिगनोमैट्रिक सिटी, जियोमैट्रिक सिटी, ताश के पत्तों का खेल, ए.टी.एम मशीन, गणित आधारित खेल व पहेलियाँ, इसके अलावा महान
गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में उपलब्धियों को मॉडल के माध्यम से पेश किया। बच्चों की प्रस्तुतियों की अभिभावकों व अतिथिगण ने सराहना की। इस अवसर पर संजना सातरोड़ व प्रधान अजमेर सिंह ढांडा के अलावा उपप्रधान दिलदार सिंह पूनिया, सचिव परविन्द्र मलिक, कोषाध्यक्ष सागर सिवाच, एक्जीक्यूटिव मेम्बर हर्ष बामल, रिटायर्ड डी.ई.ओ. कर्ण सिंह व कुलदीप नैन व नरेश पूनिया आदि मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों के मनोबल को बढ़ाया। स्कूल प्राचार्या सुषमा गोदारा ने संस्था के सभी सदस्यों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.