पाठकपक्ष न्यूज हिसार,दिसम्बर : पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 32वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में मेला ग्राउंड सेक्टर 21 निवासी 61 वर्षीय मास्टर एथलीट जयकुमार शर्मा ने अपनी खेल कौशल का बेजोड़ प्रदर्शन किया।उन्होंने विभिन्नप्रतियोगिताओं में दो गोल्ड मेडल सहित तीन मेडल अपने नाम किए। जयकुमार शर्मा ने 800 मीटर व 400 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुएअपने परिवार, गांव व शहर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के आधार पर इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है जो 8 से 11 फरवरी 2024 को हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। जय कुमार शर्मा मूल रूप से चरखी दादरी के गांवसावंड़ निवासी हैं औररिटायर्ड एसडीओ हैं।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीयइन्होंने अब तक राज्य,स्तर पर 80 से ज्यादा पदक प्राप्त किए हैं। इस प्रतियोगिता से पहले फरवरी में गोवा में आयोजित पेसिफिक मास्टर एथलेटिक्स इंडिया – 2023 प्रतियोगिता में भी 4 गोल्ड सहित कुल 5 मेडल प्राप्त किए थे।
मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जय कुमार शर्मा ने झटके दो गोल्ड मेडल

Leave a Reply