अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में निकली गई एड्स जागरूकता रैली, मरीजों को किया जागरूक

अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में निकली गई एड्स जागरूकता रैली, मरीजों को किया जागरूक


पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, दिसम्बर : महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन एमबीबीएस विद्यार्थी, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग व एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के महासचिव जगदीश मित्तल के द्वारा की गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा अस्पताल क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों द्वारा लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। 100 से अधिक विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली के जरिए अस्पताल में आए मरीजों और उनके परिजनों को जागरूक किया। इस दौरान ओपीडी से शुरू होकर यह जागरूकता रैली पोस्टर और नारों के साथ लोगों को जागरुक करते हुए पूरे कॉलेज में भ्रमण करते हुए समाप्त हुई।

महाविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के लिए मेडिसिन विभाग द्वारा टेकचंद सभागार में व्याख्यान का भी आयोजन किया गया जिसमें एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों पर कुठाराघात
करते हुए सभी को इससे बचाव के उपाय के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली गई। इस दौरान महाविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महासचिव जगदीश मित्तल ने कहा कि किसी भी बीमारी की जागरूकता उस बीमारी के इलाज और रोकथाम में सबसे कारगर सिद्ध होती है। एनसीसी कैडेट द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होना उनकी संजीदगी को दर्शाता है तो वही
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिस प्रकार से प्रतिस्पर्धा में भाग लिया वह भी प्रशंसनीय है। महाविद्यालय निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और महासचिव जगदीश मित्तल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन डॉ. आशुतोष शर्मा, एमएस डॉ. राजीव चौहान, डॉ. भारती अरोड़ा, डॉ. आरके गोयल, डॉ. शमशेर मलिक, डॉ. हरेंद्र, डॉ. संदीप राणा, डॉ. दीपक, डॉ. इशिता, डॉ प्रोमिला पांडे, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. अनुपमा, डॉ. अतुल, डॉ. राजबीर, डॉ. शालू, मुस्कान व सभी अधिकारी, विद्यार्थी और मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.