हरियाणा के हिसार में ठंड बढ़ने पर चोर भी सक्रिय हो गए है। बालसमंद क्षेत्र के भिवानी रोहि​ल्ला गांव में एचएयू से ​रिटायर्ड कर्मी के घर में चोरी का मामला सामने आया है।

हरियाणा के हिसार में ठंड बढ़ने पर चोर भी सक्रिय हो गए है। बालसमंद क्षेत्र के भिवानी रोहि​ल्ला गांव में एचएयू से ​रिटायर्ड कर्मी के घर में चोरी का मामला सामने आया है।

चोर घर से सोने चांदी के गहने के साथ नगदी चुराकर ले गए। ​रिटायर्ड कर्मी रामकुमार शर्मा के बेटे प्रवीन ने बताया कि चोर करीब साढ़े तीन लाख का सोना व चांदी के गहने चुराकर ले गए। वही घर में 40 हजार रूपए भी साथ ले गए। फिलहाल बालसमंद चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत प्रवीन कुमार ने बताया कि वह रोहतक में बिजनेस करते है और वही पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। वही उसके माता पिता गांव ​भिवानी रोहिला में रहते है। उसके पिता एचएयू विश्वविद्यालय कृषि वैज्ञानिक के पद से रिटायर्ड है। उसके माता—पिता 16 दिसंबर को रोहतक उससे मिलने के लिए आए थे।इस दौरान घर के कमरों व मेन गेट को अच्छी तरह से लॉक किया था। जब ​वापिस आए तो मेन गेट पर ताला लगा हुआ था लेकिन कमरों के ताले टूटे हुए नजर आए। वही घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
उन्होने बताया कि घर से 6 तोले सोना जिसमे 2 तोले की सोने की चैन,दो तोले सोने की 4 अगूंठी,1 तोले की कान की बाली और सोने का 15 ग्राम का एक जजीरां व चादीं की पजेब सहित अन्य चांदी के गहने गायब मिले।इस दौरान चोर घर से 40000 भी चुराकर ले गएं।फिलहाल बालसमंद चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरो के ​खिलाफ धारा 457,380 के तहत केस दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी।

लोहे के पाइप से तोड़े गेट के कुंडे
शिकायतकर्ता ने बताया कि कमरों में मजबूत ताले लगाए हुए थे चोर अपने साथ लोहे के पाइप लेकर आए थे इस दौरान ताले ना टूटने पर दरवाजे के कुंडे ही तोड़ दिए।चोरी के बाद लोहे का पाइप वही छोड़कर ले गए। मामले की सूचना मिलते ही बालसमदं पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published.