प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का देशवासियों को रहता है पूरे माह इंतजार: रतेरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का देशवासियों को रहता है पूरे माह इंतजार: रतेरिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड को हांसी विधानसभा के बूथ नं 86 पर बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित होकर सुना गया। बूथ पालक प्रवीण सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख एवं भाजपा हिसार जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया भी उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 108 अंक का बड़ा महत्व है। इसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, यह अंक असीम आस्था से जुड़ा है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। वर्ष 2023 के मन की बात कार्यक्रम के आखिरी एपिसोड मे प्रधानमंत्री जी ने कहा कि इस साल हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जी-20 का सफल आयोजन हुआ। आज देश का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए संदेश भेजते रहे हैं। विशेषकर महिला वैज्ञानिकों की खूब तारीफ करते हैं। नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीता को पूरा देश खुश हुआ। इस साल खेलों में भी हमारे एथलीटों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को नए साल 2024 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगले साल भी हमें इस भावना को बनाए रखना है और हमें अब नई तेजी से नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले एवं रानी वेलु नाचियार को भी नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या मे भगवान श्रीराम मंदिर को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है लोग अपनी भावनाओं को अलग अलग ढंग से व्यक्त कर रहे हैं। सभी कलाकार भी नये नये गीत, भजन व कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वों अपनी रचना को कामन हैशटैग #SHRIRAMBHAJAN साथ सोशल मीडिया मे शेयर करें। इस अवसर पर भाजपा हिसार जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का देशवासियों को पूरे माह इंतजार रहता है क्योंकि यह कार्यक्रम ज्ञान का खजाना है। इस कार्यक्रम से माध्यम से न केवल हमारा ज्ञान वर्धन होता है अपितु समाज मे छुपे हुए अनगिनत व्यक्तित्व के बारे मे भी हमे पता चलता है। इस अवसर पर प्रवीण सिंगला, कृष्ण यादव, देवी सैनी, सोनू यादव, आनंद वर्मा, आकाश वर्मा, सिंटू जांगड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैप्शन: मन की बात कार्यक्रम को सुनते एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, प्रवीण सिंगला व अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published.