संक्रांत पर महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज में पंतग बनाओ प्रतियोगिता 

आज भिवानी रोहिल्ला स्थित महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज में मकर संक्रांति के अवसर पर अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘पंतग बनाओ-पंतग उड़ाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पंतग बनाने और उड़ाने के बहाने बेटियों को ऊंचा आकाश निहारने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे जीवन में कैरियर की ऊंचाई को भी छू सके । महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ नीलम प्रभा ने सभी छात्राओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शमीम शर्मा ने कहा कि हमें शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि हम क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका मोनिका लोरा के नेतृत्व में छात्राओं ने अंग्रेजी कविता व पक्तियों के माध्यम से पंतग को अद्भुत ढंग से सजाया। इस प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने पूरे उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने प्रथम स्थान, बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका रानी ने द्वितीय स्थान व बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.