डीजीपी शत्रुजीत कपूर हिसार मंडल के दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज पहुंचे हिसार ।

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने हिसार पहुंचने पर डीजीपी का किया स्वागत

हिसार 12 जनवरी । हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने आज हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में पहुंचने पर स्वागत किया । शत्रुजीत कपूर हिसार मंडल के दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान आज हिसार पहुंचे है । डीजीपी के हिसार आगमन पर श्रीकांत जाधव ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें हिसार पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । कार्यक्रम में हिसार के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा व पुलिस जिला हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद भी उपस्थित थे ।

बॉक्स – गौरतलब है कि हरियाणा के डीजीपी का कार्यभार संभालने के बाद शत्रुजीत कपूर का हिसार मंडल में यह दूसरा दौरा कार्यक्रम है । इससे  पहले वे लगभग 4 महिने पूर्व 21 सितंबर को हिसार आए थे । इस दौरान उन्होंने मंडलस्तरीय पुलिस के अधिकारियों की बैठक के साथ-साथ ग्राम-प्रहरियों की बैठक को संबोधित किया था । इस बैठक में सामान्य मुद्दों के साथ-साथ महिला सुरक्षा व नशे के खिलाफ अभियान विशेष मुद्दे रहे थे ।

        हिसार मंडल में अपने दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान डीजीपी शत्रुजीत कपूर सिरसा में पांच गांवों को नशा मुक्त गांव घोषित करेंगे । सिरसा जिले के गांव नरेलखेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजीपी हरियाणा नशा मुक्त किए गए गांवों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे । कार्यक्रम में वे सिरसा जिले के गांव फुलकां, मोचीवाली, बग्गुवाली, मौजू खेड़ा और गांव नरेलखेड़ा को नशा मुक्त गांव होने पर सम्मानित भी करेंगे । इसके बाद वे मंडलस्तरीय उच्च अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और मंडलस्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी करेंगे । डीजीपी हरियाणा शनिवार को फतेहाबाद जिले का दौरा करेंगे ।   

Leave a Reply

Your email address will not be published.