आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी : डिप्टी स्पीकरयात्रा में सरकार की अंत्योदय योजनाओं का लाभ उठा रहें हैं पात्र लाभार्थी

हिसार, 13 जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद यात्रा गांव भर्री, मंगाली झारा तथा बाड्डोपट्टी पहुंची।
गांव भर्री तथा मंगाली झारा में भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद यात्रा स्वागत  डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा तथा बाड्डोपट्टी में अध्यक्ष ईश्वर मालवाल ने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। डिप्टी स्पीकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व हो रहा है कि मात्र 50 दिनों में 10 करोड़ से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। हर गुजरते दिन के साथ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ रहे हैं और उनका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने अपने लगभग साढ़े 9 साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। अगले 25 वर्षों के दौरान हम सबको मिलकर इस देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है। सरकार का अंत्योदय व गरीब कल्याण पर पूरा फोकस है और सरकार इन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए जनसेवा भाव से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से सरकार हर गांव व हर व्यक्ति तक पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। किसी भी योजना के सफल होने के लिए उसका हर लाभार्थी तक पहुंचना बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार की प्राथमिकता जाति, बिरादरी से परे हटकर समाज के गरीब, निचले व वंचित वर्ग का विकास करना है। हर नागरिक के जीवन में सुख, सुविधा और सुरक्षा का कैसे विस्तार हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। अंत्योदय के आदर्श पर चलते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश में उन परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है जो किन्हीं कारणों से पिछड़े रह गए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन को जनकल्याणकारी नीति बनाकर लाभ दिया है। ग्राम दर्शन पोर्टल से गांवों का विकास हो रहा है। अंत्योदय मेले से गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं बल्कि अधिकतर योजनाएं व सेवाएं अब सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हंै। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से उन लोगों को बहुत ज्यादा फायदा मिल रहा है, जिनको सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं थी तथा किसी कारणवश कार्यालय में नहीं जा सकते थे। सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं।
गांव बाड्डोपट्टी में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करते हुए माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन का आर्थिक उत्थान करना है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को घर द्वार पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में मौजूदा प्रदेश सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक हकदार तक पहुंचाने का काम किया है।
मुख्य अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन :
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के दौरान मुख्य अतिथियों ने जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान गांवों में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन सतबीर वर्मा, बीडीसी चेयरमैन हिसार द्वितीय अजय गावड़, डॉ सतीश कौशिक, योगेंद्र, गांव भर्री सरपंच बिजेंद्र, गांव मंगाली झारा सरपंच जोगेंद्र, मेवा सिंह, सुरेश, संदीप, प्रकाश, शमशेर पंघाल सूबेदार जैयसिह यादव डीपीओ यश कुमार बी ओ पीडी वर्मा, सरपंच पवन कुमार सरपंच रमेश कुमार सरपंच विकास सुलखनी सरपंच सोनू, सोमबीर धिकताना, सतपाल राजोरा, देवीलाल  ईश्वर, सुरजीत जांगड़ा, भूपेंद्र सिंह
सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.