हिसार, 13 जनवरी।
जिले में लोहड़ी का पर्व उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को मूंगफली व रेवड़ी बांट कर लोहड़ी की बधाई दी। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने भूमि आश्रम में रह रहे लोगों के साथ पावन पर्व को मनाया। उन्होंने पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
डिप्टी स्पीकर ने कहा है कि लोहड़ी का पर्व हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर्म करने, दान-पुण्य के महत्व को समझने और बेसहारा, उपेक्षित व्यक्तियों के सुख-दुख में भागीदार बनने की सीख देता है। साथ ही लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में उल्लास, उमंग और आशा का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लें। इस अवसर पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
Leave a Reply