मैडम वाइस चांसलर ने किया भीख नहीं किताब दो संस्था के छात्रावास का दौरा

हिसार, 15 जनवरी : भीख नहीं किताब दो संस्था केे छात्रावास प्रांगण में आज जीजेयू की प्रथम लेडी डॉ. वंदना बिश्नोई ( मैडम वाइस चांसलर ) व वीना छोकर जी (मैडम रजिस्ट्रार ), प्रो. सुजाता संघी ( चीफ वार्डन, गल्र्स हॉस्टल ), डॉ. विनीता चौहान ( डिप्टी चीफ वार्डन गल्र्स हॉस्टल ), डॉ. अंजू गुप्ता ( एनएसएस कॉर्डिनेटर एवं कॉर्डिनेटर वर्किंग वुमन हॉस्टल ) ने  भ्रमण किया। सभी ने बच्चों की शिक्षा के बारे में और संस्था की शुरुआत के विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने बहुत ही प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। संस्था अध्यक्ष अन्नू चिनिया ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि  आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें व बच्चों को और बेहरतीन शिक्षा और संस्कार देने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.