हिसार, 15 जनवरी : 72 गांवों का बकाया बीमा व मुआवजा, किसानों का 2020 से 23 तक का बकाया मुआवजा, नरमा कपास की एमएसपी पर खरीद शुरू हो, आवारा पशुओं पर रोक लगे, पशु मेले खुलवाने के लिए, नहरों में दो हफ्ते पूरा पानी मिले आदि मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लघु सचिवालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन कालीन धरना आज 13वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सूरजभान डाया व बिमला तरड़ ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन राजीव मलिक ने किया।
किसानों के धरना स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सरदार कृष्ण पाली की अध्यक्षता में हुई और संचालन श्रद्धानंद राजली ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों के तहत हर रोज एक संगठन दिन-रात की ड्यूटी देगा। आज खेदड़ गांव की ड्यूटी रही। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और मौके पर बड़ा फैसला लेने के लिए कई बड़े किसान नेता धरने में शामिल होंगे। हर संगठन अपने झंडे लगाकर ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर धरना स्थल पर आएंगे। 26 जनवरी को मोर्चा के आह्वान पर हिसार में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। मार्च के दौरान सभी ट्रैक्टरों पर किसान संगठन के झंडे व तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे।
किसानों के धरने को विकास सिसर, रमेश मिरकां, सुरेंद्र मान, दिनेश सिवाच, ईश्वर ग्रेवाल वीरेंद्र सिंह बागोरिया, शमशेर सिंह नंबरदार, जगबीर मलिक, करतार सिंह सिवाच, सोमवीर पिलानिया, सूबे सिंह बूरा, बलवीर नंबरदार पाबड़ा, राजू प्रधान खरड़, कुलदीप पूनिया, विकास ढांडा, दिलबाग सिंह हुड्डा, राकेश धायल, सतबीर झाझडिय़ा, रामकेश नैन, दशरथ मलिक, कपूर सिंह बगला, सतबीर रुहिल, अनिल बंैदा, उमेद छान, सतबीर धायल, कृष्ण देपल, सरदार रेशम सिंह मंडी सुल्तानपुर, विजय जागलान, ओमी पाबड़ा, मुकेश धायल, कमला देवी, बबली लाम्बा, निर्मला आदि ने संबोधित किया
Leave a Reply