गांव मिगनी खेड़ा व मात्रश्याम तथा उकलाना व आदमपुर में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्राहिसार, 15 जनवरी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की कड़ी में सोमवार को गांव मिगनी खेड़ा, मात्रश्याम, उकलाना व आदमपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मिगनी खेड़ा व मात्रश्याम, आदमपुर में वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार तथा उकलाना में जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ ने जन संवाद कार्यक्रमों में शिरकत की। इस अवसर पर ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
डिप्टी स्पीकर ने गांव मात्रश्याम में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करेगा।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि परिवार पहचान पत्र नागरिकों के लिए एक सशक्त माध्यम बन गया है। गांव मात्रश्याम में 969 परिवारों में से 685 परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार 474 नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, जिनमें 292 वृद्धावस्था पेंशन, 14 दिव्यांग पेंशन, 139 विधवा पेंशन, 21 निराश्रित बच्चों को प्रदान की जाने वाली पेंशन तथा 8 लाडली पेंशन शामिल हैं। गांव के 1728 पात्र व्यक्तियों के चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसके तहत लाभार्थी 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में 85 नागरिकों ने इस योजना का लाभ उठाया। डिप्टी स्पीकर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योग क्रियाएं भी की गई।
आदमपुर में यात्रा के दौरान अपने संबोधन में वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार ने कहा कि साढ़े नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं नीतियां लागू करने का काम किया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी हरियाणा के अंदर अनेक बदलाव लाने का काम किया है।
जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ ने अपने संबोधन में कहा कि पहले जहां युवाओं के सिफारिशों के आधार पर नौकरियां मिलती थी, अब सरकार ने नीतियों में बदलाव कर युवाओं को योग्यता के आधार पर कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी देने का काम किया है। कार्यक्रमों में योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व एवं सौभाग्य की बात है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ब्लॉक समिति हिसार द्वितीय के चेयरमैन अजय गावड़, मुनीष ऐलावादी, श्याम सुंदर शर्मा, सीमा गोदारा, जिला महामंत्री जश्वीर श्योराण, तहसीलदार रामनिवास भादू, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा, नगर पालिका के चेयरमैन सुशील सिंगला, संदीप गोयल, बहादुर सिंह नंगथला, सरपंच प्रतिनिधि अनूप नैन, बीडीसी मेंबर दीपिका, सुरज पंघाल, दीपक पातन, सुनील शर्मा, मांगेराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.