गांव किरतान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत चलाया सफाई अभियानहिसार, 15 जनवरी।

नेहरू युवा केंद्र एवं आजाद हिंद युवा क्लब द्वारा गांव किरतान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव के पंचायत घर, मंदिर तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों से कूड़ा एकत्रित किया गया।
यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने बताया कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बनता है कि वे अपने घर व आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। गंदगी के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां पनपती हैं, इसलिए हमें अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई रखनी चाहिए। स्वच्छता को लेकर अनेक अभियान चलाए जा रहे है। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा आदि एकत्रित करने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनीता, पूजा, रमेश, दीपिका, सरोज बाला, मनवीर बुगालिया, गोल्लू, राहुल, परमजीत, प्रोमिल आर्य तथा प्रियंका आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.