सर्व कर्मचारी संघ की आक्रोश रैली में हिसार जिला से हजारों की संख्या में अध्यापक होंगे शामिल : प्रमोद जांगड़ा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला की मीटिंग का आयोजन

हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला की मीटिंग स्थानीय सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन जिला सचिव पवन कुमार ने किया। मीटिंग में राज्य महासचिव प्रभु सिंह, जयवीर कार्यालय सचिव,अलका सिवाच आदि राज्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।  
मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा ने बताया कि जिला हिसार के सैकड़ों अध्यापकों को दिसंबर माह का वेतन नहीं मिला है। इसके कारण अध्यापकों के किस्त के चेक बाउंस हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय की कार्यप्रणाली के खिलाफ हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ धरना लगाने के लिए मजबूर होगा।
उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ की 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में हिसार जिला से हजारों की संख्या में अध्यापक भाग लेंगे।
मीटिंग में विनोद प्रभाकर, संदीप, सुमन, सुभाष चन्द्र, रामचंद्र चालिया, दिनेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, फकीरचंद, सुरेंद्र सैनी, कृष्ण कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव नरेश गौतम अशोक सैनी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.