हिसार 18 जनवरी : तरसेम नगर स्थित मंदिर सिद्ध बाबा बालकनाथ व दुर्गा माता मंदिर के मुख्य सेवक प्रबंधक रामचरण गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21 जनवरी रविवार को मंदिर में सायं 4 से 6:30 तक संकीर्तन किया जाएगा इसके उपरांत भंडारा लगाया जाएगा। रामचरण गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को लाइटें लगाकर भव्य रूप से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से सभी की आस्था जुड़ी हुई है और वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बनना और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होना एक ऐतिहासिक व बड़ी प्रसन्नता का विषय है। इसलिए सभी को इस दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।
जारीकर्ता
रामचरण गुप्ता
प्रबंधक, सिद्धा बाबा बालकनाथ व दुर्गा माता मंदिर
तरसेम नगर, हिसार
Leave a Reply