हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे लुवास के नए कैंपस परिसर का उद्घाटनउपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कैंपस का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का लिया जायजाहिसार, 18 जनवरी।

उपायुक्त उत्तम सिंह व पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने वीरवार को लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के चंडीगढ़-सिरसा रोड़ पर स्थित नए कैंपस का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अभी तक पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों व वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण संबंधित लंबित कार्यों को जल्द निपटाकर कैंपस की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं हेतु निर्देश्ति किया। उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए कैंपस परिसर में मुख्य प्रशासनिक ब्लॉक, छात्रावास व ईटीटीआईवीएफ प्रयोगशाला तथा अन्य ईमारतों का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक सावधानियों के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने लुवास व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर लुवास के कुलपति डॉ विनोद कुमार वर्मा तथा एसडीएम जयवीर यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.