भा कि यू (अं) के संगठन का विस्तार करके नई जिम्मेदारी दी गई: दिलबाग हुड्डा लुदास

आज जाट धर्मशाला हिसार में भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मीटिंग हुई जिसमें प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग हुड्डा लुदास जी द्वारा नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए , मीटिंग की संयुक्त अध्यक्षता मास्टर सेवा सिंह,इन्द्रराज ढूँधवल, chatar सिंह sunda, अमर सिंह श्योराण द्वारा की गयी ,भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की टीम ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 23 जनवरी लघु सचिवालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिसे हम पराक्रम दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाते भी हैं लघु सचिवालय हिसार पर मनाया जाएगा और 26 जनवरी को लघु सचिवालय पर 72 गांव का बीमा क्लेम जो बकाया है उसकी मांग व 2020 से 2023 तक का सभी फसलों का मुआवजा लंबित मांगों msp गारंटी कर्जा मुक्ति दर्ज मुकदमे वापिस लेने बारे प्रदर्शन में भाग लिया जायेगा

इस मौके पर सतवीर झाझरिया को हरियाणा स्टेट का सचिव नियुक्त किया गया

इंद्राज धुंधवाल को आदमपुर तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

मास्टर प्रताप सिंह बढ़ छप्पर को हांसी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

मंजेश खटकड़ को आजाद नगर का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सूरजमल भैरवा को उपाध्यक्ष आजाद नगर नियुक्त किया गया

दिलबाग नैन फौजी को हिसार एक्स सर्विसमैन अध्यक्ष नियुक्त किया गया

चतर सिंह सुंडा को आजाद नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया

इस मौके पर रामवीर ढांडा संजय हुड्डा सतवीर लोरा हवा सिंह हिन्द्वान विजेंद्र बेनीवाल दिलबाग सहारण जसवंत तालु रन सिंह पुनियाआदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.