हिसार, 18 जनवरी : जिला के किसानों का 2020 से 2023 तक का जल भराव, सूखा, ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का बकाया मुआवजा व बीमा को लेकर आवारा पशुओं पर रोक, पशु मेले खुलवाने के लिए, नरमा व कपास की खरीद समर्थन मूल्य पर शुरू हो, इसके लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज 16वें दिन भी जारी रहा। आज धरने की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान में संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह नंबरदार ने की व संचालन जिला सचिव सतवीर धायल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन व सरकार ने 22 जनवरी तक किसानों की मांगों को नहीं माना तो संयुक्त किसान मोर्चा 23 जनवरी को लघु सचिवालय पर विशाल प्रदर्शन करेगा और 26 जनवरी को ट्रैक्टर ट्राली लेकर रैली करेंगे। अगर इस दौरान कड़ाके की ठंड के अंदर कोई बड़ा हादसा किसी किसान के साथ हुआ तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व सरकार की होगी। आज 30 गांवों के किसानों ने भाग लिया।
धरने को राजीव मलिक, सुरेंद्र मान, सूबेसिंह बूरा, मास्टर ओमप्रकाश सैनी, हनुमान जोहर, अनिल बैंदा, रामानंद यादव, ईश्वर सिंह नंबरदार, हरि राम सिहाग, सतवीर आर्य, ऋषिपाल, सतबीर भाकर, रमेश मिरकां, मास्टर रामकुमार, श्योचंद राम घोड़ेला, लक्ष्मण शाहपुर, देवेंद्र, सरदार जागीर सिंह, कृष्ण पाली, शमशेर वाल्मीकि, कृष्ण सांवत, कृष्ण गाबा, बारुराम भगाना, मांगेराम भाकर, धर्मवीर लोहान, विकास हुड्डा, राकेश ढाकन, संजय पूनिया, आत्माराम मिरकां, रामकोर सिंह गुंजार, कर्मवीर सिंह नारनौंद, दिलबाग सिंह बेरवाल, ईश्वर सिंह ग्रेवाल, सुरेश नंबरदार पाबड़ा, ओम प्रकाश, ईश्वर सिंह ग्रेवाल, मनोहर लाल जाखड़, कृष्ण नैन, रिछपाल जाखड़, सुभाष जांगु, अशोक न्यौली, प्रदीप बेनीवाल, सुभाष लांधड़ी, देवेंद्र मुकलान, राजेश बिजारणिया, संदीप बेनीवाल, बलवंत सिवाच, राजेंद्र कालीरावण, राजेंद्र कागड़ा, श्यामलाल कागड़ा, अजय पूनिया, कनोह, बृजलाल लाडवी, महेंद्र सिंह, राजेंद्र आदि ने संबोधित किया
फोटो कैप्शन: किसानों के बेमियादी धरने पर बैठे किसान।
– सूबेसिंह बूरा
9138917060
Leave a Reply