हिसार। हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक सोनीपत के एसके ब्लू होटल में हुई। बैठक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रोहतास नांदल व प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह लोहान, पूर्व महासचिव हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व खेलों को बढ़ावा देने वाले गांव बुडाक, हिसार के दीपक कोहाड़ को सर्वसम्मति से कुश्ती स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिसार जिला का महासचिव चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष रोहतास नांदल व प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह लोहान ने नवनियुक्त हिसार जिला महासचिव दीपक कोहाड़ को बधाई दी।
वहीं नवनियुक्त जिला महासचिव दीपक कोहाड़ ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष रोहतास नांदल व प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह लोहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो जिले के कुश्ती के खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिसार जिला की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और आगामी प्रतियोगिताएं भी सुचारू रूप से करवाई जाएगी।
वहीं दीपक कोहाड़ की नियुक्ति का खेल प्रेमी मुकेश कुमार एडवोकेट, नीरज वर्मा, कुश्ती कोच रविंद्र चहल, पहलवान अजय सुथार, पहलवान विनोद कुमार मोदी, इंटरनेशनल खिलाड़ी सचिन लौरा, एडवोकेट संदीप लॉयल, कोच सुखमेर व अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।
Leave a Reply