हिसार, 18 जनवरी: खानक डाडम स्टोन क्रेशर एसोसिएशन, ट्रक यूनियन व मजदूर संघ से जुड़े लोगों ने खानक पहाड़ को चलाने का आदेश देने पर हरियाणा के मु2यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया है। प्रेस को जारी बयान में क्रेशर स्वामियों ने कहा है कि काफी समय से बंद पड़े खनन कार्य को सुचारु रुप से चलवाने के लिए सुनील शर्मा डूडी वाले ने मु2यमंत्री से बात की व पहाड़ चलाने के आदेश करवाए। मु2यमंत्री के आदेश के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। खनन कार्य की पैरवी करने के लिए सुनील शर्मा डूडी वाला के अलावा कृषि मंत्री जे.पी.दलाल व जिला परिषद भिवानी की चैयरमैन अनीता मलिक ने भी पूर्ण सहयोग दिया। क्रेशर एसोसिएशन के सदस्य रमेश श्योराण, भीष्म मेहता, जय सिंह सिंधु, राजेश मेहता, उमेश मंगल, अमर सिंह सरपंच, मन्नू मेहता, जे.पी. राजीव चुघ, प्रदीप बागड़ी, सुनील मैहला, प्रदीप नैन, सुनील जिंदल, श्याम लाल, आदि ने आंदोलन में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
Leave a Reply