हनुमान मंदिर, जवाहर नगर में 21 को निकलेगी शोभा यात्रा, 22 को होगा सीधा प्रसारण व सुंदरकांड का पाठ

हिसार, 20 जनवरी : श्री राम भक्त हनुमान मन्दिर, गली नम्बर 2 जवाहर नगर में, अयोध्या में भगवान श्री राम के विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा किये जाने के उपलक्ष्य में 21 व 22 जनवरी को विशेष आयोजन किये जायेंगे। मंदिर समिति के प्रधान इंद्र चंद राठी ने बताया कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को सांय 4 बजे मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो आसपास के क्षेत्रों में घूमती हुई वापिस मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर प्रसाद बांटा जाएगा।  22 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। दोपहर 1 बजे सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाएगा तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.